खानपुर पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष ने बीती रात शराब कारोबार करने के आरोप में नामजद प्राथमिकी अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष शिवपूजन कुमार ने गिरफ्तार शराब कारोबारी अभियुक्त को भेजा जेल।

अर्जुन कुमार झा/समस्तीपुर/खानपुर पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष शिवपूजन कुमार ने बीती रात पुलिस फोर्स के साथ गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के बुज़ुर्गद्वार गाँव में छापामारी कर थाना कांड संख्या-213/2026/धारा-30(a)बिहार मद्य निषेद्य उत्पाद अधिनियम के मामले में प्राथमिकी अभियुक्त सुमन सौरभ कुमार पिता चिरंजीवी महतो ग्राम बुज़ुर्गद्वार थाना खानपुर जिला समस्तीपुर को 750 एमएल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार कर थाना लाया।वही बताते चले कि गिरफ्तार अभियुक्त के बारे में पूछने पर पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष शिवपूजन कुमार ने बताया कि बीती रात बुज़ुर्गद्वार गाँव में छापामारी कर खानपुर थाना कांड संख्या-के सुमन सौरभ कुमार -ग्राम-बुज़ुर्गद्वार ने प्राथमिकी अभियुक्त था। जो शराब कारोबार करने के आरोप में गुप्त सूचना के आधार पर बीती रात पुलिस फोर्स के सहयोग से छापामारी कर गिरफ्तार कर थाना लाया गया।तथा गिरफ्तारी कागजात तैयार कर गिरफ्तार शराब कारोबारी अभियुक्त सुमन सौरभ कुमार को थाना के पुलिस पदाधिकारी व चौकीदार के उचित अभिरक्षा में सरकारी वाहन से उपस्थापन हेतु माननीय न्यायालय समस्तीपुर भेजा गया है।

- Sponsored Ads-

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment