समस्तीपुर:-खानपुर प्रखंड के अंतर्गत रेवड़ा चौक पर हो रहा है भव्य गणेश पूजा का आयोजन,अगले दो दिनों तक चलेगा कार्यक्रम।

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

भजन सनने लोगो के मन में होती है शांति—महंथ रामदयाल।

अर्जुन कुमार झा/समस्तीपुर:-खानपुर,गणेश चतुर्थी के दूसरे दिन आज प्रखंड क्षेत्र के रेवड़ा चौक पर आज बुद्धि के देवता भगवान श्री गणेश,धन की देवी माता लक्ष्मी और ज्ञान की देवी माता सरस्वती जी की भव्य पूजा अर्चना की गई।पूजा के दौरान गणपति बप्पा मोरया,मंगल मूर्ति मोरया,जैसे जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया।सुबह की पूजा के बाद महंत राम दयाल यादव द्वारा प्रवचन किया गया और भक्तिमय संकीर्तन कर श्रद्धालुओं और श्रोताओं का मन मोह लिया।इस दौरान सभी श्रद्धालु और श्रोता झूमते और ठुमका लगाते रहे।बता दें कि रेवड़ा में पूरे वैदिक परंपराओं के साथ भव्य तरीके से भगवान गणेश की पूजा अर्चना की जा रही है।

- Sponsored Ads-


पूजा के उपासक स्थानीय जिला पार्षद स्वर्णिमा सिंह व डॉक्टर लाल बाबू हैं।कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक पदाधिकारी ने भी अपनी उपस्थित दर्ज करते हुए जनकल्याण के लिए ईश्वर से प्रार्थना किए।इस दौरान श्रद्धालुओं भक्तजनों को संबोधित करते हुए महंत राम दयाल यादव ने कहा कि भगवान गणेश विघ्नहर्ता हैं,इनके पूजा अर्चना करने से समाज में फैले सभी तरह के विघ्नों का नाश होता है |

वहीं इस तरह के आयोजन से समाज में धर्म और ईश्वर के प्रति आस्था का प्रसार होगा।उन्होंने कहा इस तरह के धार्मिक अनुष्ठान से समाज में सुख,शांति, आपसी भाईचारा,प्रेम और सौहार्द के बतावरण का निर्माण होगा।मौके पर दिनेश प्रसाद महतो,केदार प्रसाद राय,विजय कुमार महतो,कैलाश साहनी,राधेश्याम महतो,सूरज सहनी,अमन कुमार,चंदन कुमार,अकलु राय,सुरेश साहनी,सुभद्रा कुमारी,अनिशा कुमारी सहित सैकड़ों श्रद्धालु,भक्तजन और धर्मांबलबी श्रोतागण उपस्थित रहे।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment