स्कूल परिसर में पेड़ गिरने से तीन की मौत

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

एमडीएम खाने के बाद हुआ हादसा पानी पीने को एकत्र हुए थे बच्चे

गौरव कुमार झा समस्तीपुर विभूतिपुर प्रखंड के अपग्रेड मिडिल स्कूल चकविदुलिया में गुरुवार को पुराना बरगद का पेड़ अचानक जड़ से उखड़ कर गिर गया. उसमें तीन छात्राएं दब गयीं. इसमें दो छात्राओं की मौके पर ही मौत हो गई. एक अन्य छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गयी. मृत छात्राओं की पहचान वर्ग पांच की अमरजीत ठाकुर की पुत्री अनन्या उर्फ पायल कुमारी (11) और वर्ग चार की राम कुमार महतो की बेटी सपना कुमारी (10) के रूप में की गई है. घायल मो. ताजीम की पुत्री गुलनाज खातून को गंभीर हालत में बेगूसराय भेजा गया.

- Sponsored Ads-

वहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया.मध्याह्न भोजन खाने के बाद बच्चे स्कूल परिसर स्थित चापाकल पर पानी पीने गये थे. इसी दौरान बगल में स्थित विशाल बरगद का पेड़ अचानक जड़ समेत उखड़ कर बच्चों पर जा गिरा. पेड़ गिरते ही स्कूल में चीख-पुकार मच गई. सूचना मिलते ही रोसड़ा एसडीओ पूजा कुमारी, एसडीपीओ संजय कुमार सिन्हा, बीडीओ सुनील कुमार व सीओ चंद्रशेखर दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने दोनों छात्राओं के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना के बाद से पूरे गांव और स्कूल में शोक

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment