खगड़िया पुलिस ने अपहृता को सकुशल बरामद किया

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

अलौली थाना कांड में पुलिस की कार्रवाई, बरामदगी के बाद अग्रिम कार्रवाई जारी

दीपक कुमार, खगड़िया

- Sponsored Ads-

खगड़िया, 1 अक्टूबर। पुलिस अधीक्षक खगड़िया के निर्देश पर जिले में अपहृत, अपहृता, गुमशुदा बच्चों एवं व्यक्तियों की बरामदगी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पिछले 24 घंटे के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से एक अपहृता को सकुशल बरामद किया गया है।पुलिस के अनुसार, अलौली थाना कांड संख्या 361/26, दिनांक 20 अगस्त 2026 में दर्ज मामले में संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए एक अपहृता को सकुशल बरामद किया गया। बरामदगी के बाद मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।खगड़िया पुलिस ने बताया कि अपहृत/अपहृता, गुमशुदा बच्चों एवं व्यक्तियों की बरामदगी को लेकर अभियान लगातार जारी है।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment