विदेशी मेहमानों के सामने दमखम दिखाएंगे देशभर के पहलवान, पुष्कर मेले में सजेगा कुश्ती का अखाड़ा

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

22-23 नवंबर को होगा अजमेर केसरी कुश्ती दंगल-2026, महिला एवं पुरुष पहलवानों के बीच होंगे रोमांचक मुकाबले

(हरिप्रसाद शर्मा) पुष्कर/ अजमेर/अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले में 22 एवं 23 नवंबर को पुष्कर मेला ग्राउंड में भव्य अजमेर केसरी कुश्ती दंगल-2026 का आयोजन होगा। इसमें देशभर के नामी पहलवान अपनी ताकत और कुश्ती कौशल का प्रदर्शन करेंगे। विदेशी पर्यटक भी भारतीय कुश्ती के रोमांचक मुकाबलों के साक्षी बनेंगे।

- Sponsored Ads-

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के ओएसडी एवं राजस्थान राज्य कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजीव दत्ता के विशेष नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में होने वाले इस आयोजन में महिला एवं पुरुष दोनों वर्गों के मुकाबले होंगे।

महासचिव सौरभ बजाड़ के अनुसार विजेता पहलवानों को 21 हजार से लेकर 2,100 रुपये तक के आकर्षक नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। पहलवानों का वजन 22 नवंबर को सुबह 8 से 10 बजे तक मेला ग्राउंड में होगा। मुकाबले यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग के नियमों के अनुसार मैट पर आयोजित किए जाएंगे।

पुष्कर मेले में इस बार विदेशी पावणों को भारतीय संस्कृति के साथ अखाड़े में पहलवानों का शौर्य और दमखम भी देखने को मिलेगा।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment