अपर थानाध्यक्ष पूनम कुमारी ने गिरफ्तार तीनो अभियुक्त को भेजा जेल।
अर्जुन कुमार झा/समस्तीपुर/खानपुर थाना के अपर थानाध्यक्ष पूनम कुमारी के नेतृत्व में पुलिस फोर्स के साथ अलग अलग गाँव में गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के ब्रहगामा गाँव में छापामारी कर समस्तीपुर न्यायालय से निर्गत-NBW वारंट में फरार चल रहे अभियुक्त
(1) अरुण चौधरी पिता रामविनय चौधरी ग्राम ब्रहगामा
(2) कैलास साह पिता स्वर्गीय रामप्रताप साह ग्राम बाबनघाट दोनों-थाना-खानपुर-जिला-समस्तीपुर को छापामारी के क्रम में घर से ही दोनों अभियुक्त को गिरफ्तार कर थाना लाया गया।वही खानपुर थाना कांड संख्या-251/2026 में घर छोड़ कर फरार चल रहे अभियुक्त
(3) रघुनाथ सहनी पिता स्वर्गीय योगेंद्र सहनी ग्राम बछौली थाना खानपुर जिला समस्तीपुर को छापामारी के क्रम में घर से ही गिरफ्तार कर थाना लाया गया।वही गिरफ्तार अभियुक्त के बारे में पूछने पर अपर थानाध्यक्ष पूनम कुमार ने बताया कि तीनो गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्व खानपुर थाना कांड संख्या-118/2026 एंव समस्तीपुर न्यायालय से निर्गत NBW वारंट में घर छोड़ कर फरार चल रहा था।जिसे गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस फोर्स के सहयोग से बीती छापामारी कर तीनो अभियुक्त को घर से ही गिरफ्तार कर थाना लाया गया।तथा गिरफ्तारी कागजात तैयार कर गिरफ्तार तीनो अभियुक्त को थाना के पुलिस पदाधिकारी व चौकीदार के साथ उचित अभिरक्षा में सरकारी वाहन से माननीय न्यायालय समस्तीपुर में उपस्थापन हेतु भेजा गया है।
