बिहार दिव्यांग क्रिकेट टीम के चयन के लिए 29 नवंबर को ओपन ट्रायल

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

हाजीपुर के डिफेंस क्रिकेट अकादमी में होगा चयन, 40 प्रतिशत दिव्यांगता प्रमाणपत्र एवं यूडीआईडी कार्डधारी खिलाड़ियों को मिलेगा मौका

दीपक कुमार,जिला ब्यूरो चीफ, खगड़िया
खगड़िया। डिफरेंटली एबल्ड क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बिहार की ओर से आगामी क्रिकेट सत्र के लिए बिहार दिव्यांग क्रिकेट टीम के गठन को लेकर 29 नवंबर, रविवार को ओपन सिलेक्शन ट्रायल आयोजित किया जाएगा। यह चयन ट्रायल हाजीपुर, वैशाली स्थित डिफेंस क्रिकेट अकादमी में होगा। पहले ट्रायल का आयोजन खगड़िया में प्रस्तावित था, लेकिन खगड़िया ग्राउंड अनुपलब्ध होने के कारण आयोजन स्थल में बदलाव किया गया है।

- Sponsored Ads-

एसोसिएशन के अनुसार, इस ओपन ट्रायल में बिहार के सभी दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ी हिस्सा ले सकते हैं। चयन के लिए खिलाड़ियों के पास न्यूनतम 40 प्रतिशत दिव्यांगता प्रमाणपत्र एवं यूडीआईडी कार्ड होना अनिवार्य है। ट्रायल के माध्यम से आगामी क्रिकेट सत्र के लिए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा, जिन्हें बिहार का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।

इस आयोजन को लेकर डिफरेंटली एबल्ड क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बिहार के मध्य बिहार संयोजक एवं बिहार क्रिकेट संघ के अंपायर दीपक कुमार ने खिलाड़ियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में चयन ट्रायल में भाग लें और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें।

उन्होंने बताया कि इस पहल का उद्देश्य राज्य के दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराना और उनकी खेल प्रतिभा को पहचान दिलाना है। चयन प्रक्रिया के जरिए बिहार दिव्यांग क्रिकेट टीम को मजबूत बनाने की दिशा में प्रयास किया जा रहा है।

ट्रायल में शामिल होने वाले खिलाड़ियों से अपना किट, ड्रेस एवं खेल के जूते साथ लेकर आने की अपील की गई है। इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित तिथि पर डिफेंस क्रिकेट अकादमी, हाजीपुर पहुंचकर चयन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।

संपर्क सूत्र: 8893215231, 76777488944 एवं 7061182148।

डिफरेंटली एबल्ड क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बिहार ने राज्य के सभी पात्र दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ियों से चयन ट्रायल में शामिल होकर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का आह्वान किया है।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment