सारण: बेटी के जन्मोत्स्व पर गरीबो मे कंबल का किया वितरण

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

बिहार न्यूज़ लाइव/ सारण डेस्क:  बनियापुर (सारण) प्रखंड के भुसाव पंचायत के मझवलिया गाव मे बेटी के जन्मोत्सव समारोहपूर्ण मनाया गया ,जहा गणमान्य प्रतिनिधियों को आमंत्रित कर उल्लास के माहौल मे जन्मोत्स्व मनाकर यह संदेश देने की कोशिश की गयी की बेटी है तो कल है।

 

बेटी बचाओ ,बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत आयोजित कार्यक्रम छात्र राजद जयप्रकाश विश्वविद्यालय अध्यक्ष प्रिंस कुमार सिंह तथा सुखदेव सिंह फाउंडेशन के सचिव ने अपनी पुत्री के प्रथम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में हर साल की भांति इस साल भी सैकड़ों गरीबों के बीच कंबल वितरण किया गया, ताकि लोगों के बीच उत्सुकता उत्पन्न हो ,जब घर में बेटी पैदा होती है तो लोग दुखी होते हैं, लेकिन ऐसा नहीं होना चाहिए|

- Sponsored Ads-

 

लोगों को खुश होना चाहिए ,ताकि आज के इस युग में बेटे और बेटी में कोई अंतर नहीं है जबकि बेटा से ज्यादा बेटी अपने माता-पिता का ख्याल रखती है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय विधान परिषद सच्चिदानंद राय सहित कई गणमान्य शामिल थे।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article