आनंद पुष्कर को मिल रहा सिवान के शिक्षकों का अपार समर्थन

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के आगामी चुनाव में पांचों जिले के सम्मानित मतदाता शिक्षक बंधु इस बार किसी प्रत्याशी के लिए नहीं, बल्कि स्वयं के अस्तित्व के लिए संघर्षरत हैं। विगत वर्षों में क्षेत्र के शिक्षकों के लिए Voice of Teachers के रूप में पहचान कायम कर चुके ई.आनंद पुष्कर के पक्ष में पांचों जिले के शिक्षकों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। हाल ही में श्री पुष्कर द्वारा सिवान जिले के विभिन्न प्रखंडों के विद्यालय भ्रमण के दौरान बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के सिवान जिला इकाई के समस्त कार्यकारिणी सहित आम शिक्षकों का हुजूम उमड़ पड़ा। शिक्षकों ने एक स्वर में प्रण लिया कि जो हमारे हर सुख-दुख में खड़ा है, हम उसके साथ मजबूती के साथ खड़े हैं और आगे भी खड़े रहेंगे।

क्योंकि , श्री पुष्कर का जीवन शिक्षक और शिक्षा के लिए ही समर्पित है। आगे श्री पुष्कर ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय परिवार की बेहतरी के लिए वे सदैव ही संघर्ष किए हैं और आगे भी शिक्षक व शिक्षा के मुद्दों पर संघर्ष करेंगे। सभी कोटि के शिक्षकों को पूर्ण वेतनमान, वास्तविक रूप में सेवा-निरंतरता का लाभ और सेवानिवृत्ति के पश्चात् पेंशनादि का वास्तविक लाभ दिलाने की उनकी कार्ययोजना है। सम्मानित शिक्षक बंधुओं का सहयोग और आशीर्वाद प्राप्त हुआ, तो वे इसे दिलाकर ही रहेंगे।

- Sponsored Ads-

श्री पुष्कर के विद्यालय भ्रमण में जिला सचिव श्री वीरेन्द्र यादव, कोषाध्यक्ष श्री मनन प्रसाद सिंह, परीक्षा अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र राम, परीक्षा सचिव श्री मनोरंजन कुमार सिंह, अनुमंडल अध्यक्ष मनीष मिश्र, श्रीमती उर्मिला सिंह (पूर्व प्रधानाध्यापिका), श्रीमती पुष्पा कुमारी (प्रधानाध्यापिका), मो. निजामुद्दीन, मो. अबरार राजा़, मो. ईद मोहम्मद अंसारी, मो. खुर्शीद अंसारी, मो. शमसुद्दीन जी, सर्वश्री संजय कुमार यादव, संजय यादव, गौतम राय, रामेश्वर राय, सुनील बैठा, मनोज कुमार, प्रभाकर राम, कृष्ण कुमार ठाकुर, विजय शंकर पाण्डेय, लाल बाबू जी, बाल्मीकि जी, अरविंद कुमार सिंह (जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष), संजय शर्मा, अमित कुमार सिंह, विजय कुमार सिंह, संतोष सिंह, बसंत कुमार सिंह, विजय शंकर पाण्डेय सहित जिले के तमाम शिक्षक बंधुओं ने सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के आगामी चुनाव में श्री पुष्कर के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए उन्हें भारी मतों से विजयश्री हासिल करने में अपनी शत-प्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित की। जिले के तमाम शिक्षकों ने कहा कि चुनाव के मैदान में शिक्षकों का एकमात्र उम्मीदवार ई. आनंद पुष्कर ही हैं। अतः शिक्षक हितैषी श्री पुष्कर की जीत ही शिक्षकों की जीत होगी।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment