जल और हरियाली दोनों ही जीवन के लिए बेहद जरूरी :- प्रधान शिक्षक

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

अर्जुन कुमार झा/समस्तीपुर:खानपुर बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार आज जल जीवन हरियाली थीम अंतर्गत छत वर्षा जल संचयन और जन जागरूकता विषय पर परिचर्चा प्राथमिक विद्यालय शादीपुर खराज उर्दू में आयोजित की गई।

कार्यशाला में उपस्थित बच्चों को संबोधित करते हुए प्रधान शिक्षक लाल बाबू ने कहा कि जल और हरियाली जीवन के लिए बेहद जरूरी है।कोई भी जीव जल और ऑक्सीजन के बिना जिंदा नहीं रह सकता है।इसीलिए हम सबों का जवाबदेही है कि भविष्य के लिए जल का संचयन और पौधा का संरक्षण करें।

- Sponsored Ads-

उन्होंने कहा कि पीने वाले पानी का दुरूपयोग होने से बचाया जाय वहीं हर शुभ अवसर पर अधिक से अधिक पौधा लगाया जाए। उन्होंने कहा सरकार की अतिमहत्वाकांक्षी योजना है जल जीवन हरियाली इसे सफल बनाना हम सबों का कर्तव्य है।मौके पर शिक्षक बैजू दास,विद्या कुमारी,शौकत अंसारी,ऐनुल हक,नीलम कुमारी,अजय कुमार सहनी सहित सैकड़ो बच्चे उपस्थित रहे।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment