दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से नामांकन पर्चा दाखिल किये खानपुर प्रखंड के श्रीपुरगाहर निवासी सीए आदित्य झा।

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

स्नातक युवाओं,बेरोजगारों और शिक्षा व्यवस्था की उठाएंगे आवाज—सीए आदित्य झा।

अर्जुन कुमार झा/समस्तीपुर/दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे खानपुर प्रखंड के श्रीपुरगाहर निवासी सीए शिक्षाविद् आदित्य झा ने 5 अक्टूबर को दरभंगा में अपने हजारो समर्थक के साथ अपना नामांक पर्चा दाखिल किया।वही बताते चले कि नामांकन पर्चा दाखिल से पूर्व रविवार को रामनगर महादेव मंदिर के समीप मन्नू झा के प्राइवेट स्कूल कैम्पस में अपने सैकड़ो कार्यकर्ताओ के साथ प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर मीडिया एवं कार्यकर्ताओ के साथ डॉ. लालबाबू की अध्यक्षता में कार्यक्रम को संबोधित किया।इस कार्यक्रम के दौरान अध्यक्षता कर रहे डॉ. लालबाबू ने अपने संबोधन में स्नातक चुनावी एजेंडे को प्राथमिकताओं और स्नातक मतदाताओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने रखा।

- Sponsored Ads-

वही उन्होंने कार्यकर्ताओ एंव मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के स्नातक युवाओं, बेरोजगारों और शिक्षित वर्ग की आवाज को सदन तक मजबूती से पहुंचाना हमारा मुख्य उद्देश्य है।उन्होंने कहा कि आज बड़ी संख्या में युवा उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बावजूद रोजगार और बेहतर अवसरों के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

ऐसे युवाओं की समस्याओं को केवल चुनावी मुद्दा नहीं, बल्कि गंभीर सामाजिक एवं आर्थिक चुनौती के रूप में देखने की आवश्यकता है।साथ ही उन्होंने कहा कि वे रोजगार के अवसरों के सृजन,युवाओं के कौशल विकास,उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के अवसर तथा स्नातकों के अधिकारों और हितों की मजबूती से पैरवी करने के लिए चुनाव मैदान में हैं।आदित्य झा ने कहा कि दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की जनता शिक्षित और जागरूक है।

यहां के मतदाता जाति,दल और व्यक्तिगत स्वार्थ से ऊपर उठकर क्षेत्र के भविष्य और युवाओं के हित में निर्णय लेने की आवश्यकता हैं।उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास रहेगा कि स्नातक मतदाताओं के विश्वास को जनप्रतिनिधित्व के एक मजबूत माध्यम में बदला जाए।


उन्होंने कहा की“मैं केवल चुनाव लड़ने नहीं, बल्कि स्नातक युवाओं और बेरोजगारों की आवाज बनने के संकल्प के साथ मैदान में उतरा हूं।

हमारा लक्ष्य ऐसा प्रतिनिधित्व देना है।जो सदन में लगातार युवाओं के रोजगार,शिक्षा और भविष्य से जुड़े सवाल को उठाए।तथा उन्होंने स्नातक मतदाताओं से आगामी चुनाव में समर्थन और आशीर्वाद की अपील करते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकता दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र को शिक्षा,रोजगार और युवा अवसरों के मामले में नई दिशा देना मेरी पहली प्राथमिकता होगी।वही मौके पर समाजिक कार्यकर्ता विश्वबन्धु राय ने कहा कि हमलोगों का सौभाग्य है कि दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से मेरे ही ग्रामीण सीए आदित्य झा सरीखे सुसंस्कृत व सुयोग्य प्रत्याशी मिले है।

ऐसे विजन वाले प्रत्याशी का समर्थन करना मेरे जैसे स्नातक वोटरों का नैतिक कर्तव्य हो जाता है।हम तनमन से सीए आदित्य झा जी को कड़ी से कड़ी मेहनत कर क्षेत्र में जाकर स्नातक के मतदाता से मिल कर वोट दिलाने का काम करे।कार्यक्रम के मौके पर संजोजक राकेश कुमार,डॉ. लालबाबू,धर्मविजय गुप्ता,रामदेव सिंह,जीवेश मिश्रा,बीस सूत्री अध्यक्ष रामनारायण सिंह,भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय कुमार कुशवाहा,पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह,रमण कुमार झा,श्रीकृष्णदत्त,राजेश कुमार चौधरी,धर्मेंद्र झा,पर्यावरण प्रेमी त्रिपुरारी झा,विश्वजीत पांडेय सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment