सोमवती अमावस्या महा स्नान को लेकर प्रशासन से विशेष व्यवस्थाओं की मांग- अरूण

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

(हरिप्रसाद शर्मा) पुष्कर/ अजमेर : आगामी 15 जून को अधिक मास (पुरुषोत्तम मास) की सोमवती अमावस्या पर पुष्कर सरोवर में होने वाले महा स्नान के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सामाजिक कार्यकर्ता अरुण पाराशर ने जिला प्रशासन को मांग पत्र सौंपकर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की मांग की है।

जिला कलक्टर अजमेर, उपखंड अधिकारी पुष्कर तथा नगर परिषद आयुक्त को संबोधित ज्ञापन में पाराशर ने बताया कि पर्व के अवसर पर लगभग डेढ़ से दो लाख श्रद्धालुओं के पुष्कर पहुंचने की संभावना है। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुचारु यातायात व्यवस्था के लिए प्रशासन को विशेष तैयारियां करनी चाहिए।

- Sponsored Ads-

ज्ञापन में नए बस स्टैंड से 50 अतिरिक्त बसों के संचालन, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के लिए 100 अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती, सरोवर घाटों पर विशेष सफाई अभियान, डूबने की घटनाओं की रोकथाम के लिए सिविल डिफेंस कर्मियों की पर्याप्त तैनाती, प्रमुख धार्मिक स्थलों एवं बाजारों को अतिक्रमण मुक्त कराने, वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर खड़ा करवाने तथा पेयजल आपूर्ति को निरंतर बनाए रखने की मांग की गई है।

अरुण पाराशर ने प्रशासन से आग्रह किया है कि संबंधित विभागों की शीघ्र बैठक बुलाकर सभी आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए स्पष्ट निर्देश जारी किए जाएं, ताकि देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े और धार्मिक आयोजन शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment