(हरिप्रसाद शर्मा) पुष्कर/ अजमेर/ अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले में देशभर से पहुंचे शानदार नस्ल के घोड़े और ऊंट लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। इसी बीच परबतसर के कुरैशी घोड़ी फार्म का बेशकीमती मारवाड़ी नस्ल का स्टैलियन घोड़ा ‘देवनूर’ इन दिनों मेले में चर्चा का विषय बना हुआ है। अपनी शानदार कद-काठी, आकर्षक व्यक्तित्व और शाही ठाठ-बाट के लिए पहचाने जाने वाले इस घोड़े की पुष्कर मेले में गुरुवार को बेहद खास अंदाज में एंट्री हुई। फूलों और नोटों की बारिश के साथ ढोल-धमाकों के बीच जब देवनूर मेला मैदान में पहुंचा तो उसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े। घोड़े की सुरक्षा और शाही अंदाज का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उसकी एंट्री के दौरान 10 से अधिक बाउंसर भी तैनात रहे।
घोड़ा पालक पप्पन ने बताया कि देवनूर की सबसे बड़ी खासियत उसकी लंबाई और बेदाग शरीर है। इसकी ऊंचाई 68 इंच से अधिक है, जबकि उम्र महज 31 माह और दो दांत हैं। इसके पूरे शरीर पर एक भी दाग नहीं है। शानदार बनावट और आकर्षक चाल के चलते यह घोड़ा पशुपालकों के साथ ही मेले में आने वाले पर्यटकों के बीच भी चर्चा का विषय बना हुआ है। देवनूर अब तक कई प्रतियोगिताओं में विजेता रह चुका है। यही वजह है कि इसकी खासियत जानने के लिए पशुपालक और घोड़े के शौकीन लगातार इसके फार्म के सदस्यों से जानकारी ले रहे हैं
नाश्ते में काजू-बादाम, पीने के लिए बिसलेरी का पानी
पप्पन व फार्म के सदस्य बबलू ने बताया कि देवनूर के रहन-सहन और खानपान का अंदाज भी किसी शाही मेहमान से कम नहीं है। इसकी विशेष देखभाल की जाती है। नाश्ते में इसे काजू और बादाम दिए जाते हैं, जबकि पीने के लिए बिसलेरी का पानी इस्तेमाल किया जाता है। इसकी खुराक से लेकर रखरखाव तक हर छोटी-बड़ी बात का विशेष ध्यान रखा जाता है। फार्म के सदस्य बबलू के अनुसार देवनूर उनके फार्म हाउस का सबसे अनमोल घोड़ा है। इसे उन्होंने पंजाब से लेकर पाला-पोसा है और इसकी देखभाल में कोई कमी नहीं रखी जाती।