सारण: खेत की पटौनी कर रहे बाप ,बेटों पर पिस्टल फायरिंग,एक की मौत़,,फैली सनसनी

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

फोटो- हत्या के बाप अस्पताल मे बिल्ख्ते परिजन

बिहार न्यूज़ लाईव सारण डेस्क: बनियापुर (सारण) थाना क्षेत्र के रजौली गांव में जमीनी विवाद को लेकर खेत पटौनी कर रहे बाप बेटे पर पिस्टल फायरिंग कर अहले सुबह युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जहा एक बेटे की गोली लगने के बाद युवक को आनन फानन में रेफरल अस्पताल बनियापुर लाया गया। वही एक बेटा और बाप बाल बाल बच गय, घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया। घटना के बाद स्थानीय पुलिस घटना की जांच में जूट गई है।

- Sponsored Ads-

घटना के संबंध में बताया जाता है कि स्थानीय निवासी अरविन्द सिंह का 25 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार सिंह अहले सुबह धान की रोपनी करने खेत में गया था। जहां युवक के पिता तथा भाई धान का बीचरा उखाड़ रहे थे। पटौनी कर वही थोड़ी दूरी पर सड़क के किनारे युवक खड़ा था। वही आरोपी जयमंगल सिंह का पुत्र धुमल सिंह ने पहुंचा और युवक से हालचाल पुछने लगा। तथा हालचाल पुछते-पुछते कमर से पिस्तौल निकाला और युवक को गोली मार दी।

 

जो युवक के सीने में लग गई। तथा युवक वही गिर गया। जहां से घटना के आरोपी भाग निकला। गोली की आवाज पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद धान का बीचरा उखाड़ रहे युवक के पिता तथा छोटा भाई व खेत में काम कर रहे अन्य लोग आनन फानन में युवक को उठा कर रेफरल अस्पताल बनियापुर ले गए। जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।वही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापमारी कर रही है।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article