जमुई: जिलाधिकारी ने एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय का किया निरीक्षण, दिए कई आवश्यक निर्देश।

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

बिहार न्यूज़ लाइव जमुई डेस्क मृगांक शेखर सिंह/ जमुई जमुई के जिलाधिकारी राकेश कुमार ने झाझा प्रखंड के करहारा पंचायत के आस्ता में स्थित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अध्यनरत कक्षा 1 से कक्षा 7 तक की छात्राओं को दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली एवं संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

 

डीएम उपस्थित सिविल सर्जन को निर्देश देते हुए कहा कि सभी बच्चों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक समुचित स्वास्थ्य सेवाएं मुहैय्या कराएं। मौके पर बच्चियों से मिलने एवं छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य को संवारने एवं प्रेरित करने हेतु जिलाधिकारी राकेश कुमार की धर्मपत्नी भी जिलाधिकारी के साथ एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय पहुंचीं थीं।

- Sponsored Ads-

इस दौरान जिलापदाधिकारी को अपने बीच पाकर सभी छात्राओं के चेहरे खिल उठे। बता दें कि डीएम राकेश कुमार जिले के विभिन्न दूरस्थ एवं सुदूरवर्ती क्षेत्रों के महादलित एवं अनुसूचित जनजाति टोलों का लगातार भ्रमण कर रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने रविवार को झाझा प्रखंड अंतर्गत करहारा पंचायत के विभिन्न महादलित एवं अनुसूचित जनजाति टोलों का निरीक्षण किया एवं वहां विभिन्न मूलभूत सुविधाओं के बारे में ग्रामीणों से बातचीत कर संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article