
मृगांक शेखर सिंह/ जमुई
जमुई में स्वतंत्रता दिवस के चल रही तैयारी के साथ-साथ इस अवसर पर संपूर्ण देश में ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026′ को लेकर तैयारियाँ जोर-शोर से चल रही हैं।हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत पंचायतों में मुखिया और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर तिरंगा यात्रा, प्रभात फेरी और जागरूकता रैलियां निकालीं।
इन कार्यक्रमों के जरिए ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया गया। इसी कड़ी में आढा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मोहम्मद शमशाद आलम के नेतृत्व में स्कूली बच्चों, युवाओं और ग्रामीणों के साथ तिरंगा यात्रा व प्रभात फेरी निकाली गई। इस दौरान मोहम्मद शमशाद आलम ने घर-घर अपील करते हुए ग्रामीणों से अपने घरों, दुकानों और संस्थानों पर पूरे सम्मान के साथ तिरंगा फहराने का आग्रह किया।
इस दौरान उन्होंने देशभक्ति का संदेश देते हुए रैलियों के दौरान ‘भारत माता की जय’ और देशभक्ति के नारों से पूरे ग्रामीण इलाके को राष्ट्रप्रेम के माहौल में सराबोर किया।जागरूकता को लेकर उन्होंने स्कूलों और पंचायतों के माध्यम से बच्चों व आम नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, नियमों और देश की एकता के प्रति जागरूक किया।
