जमुई: दो नाबालिग सगे भाई गोली लगने से घायल,जांच में जुटी पुलिस…

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

बिहार न्यूज़ लाइव मृगांक शेखर सिंह/जमुई डेस्क: जमुई जिले के चंद्रदीप थाना क्षेत्र के अलीगंज में शुक्रवार की दोपहर खेलने के दौरान दो सगे भाइयों को अचानक गोली लग गई। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

उसके बाद घटना की जानकारी बच्चे के परिजन और गांव वालों को मिली। खबर मिलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। दोनों घायल बच्चों की पहचान चंद्रदीप थाना क्षेत्र के अलीगंज निवासी रविंद्र पासवान के बेटे रौनक कुमार (6) और रोशन कुमार (5) के रूप में हुई है।जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार की दोपहर अलीगंज गांव स्थित देवी स्थान के पास दोनों सगे भाई रौनक और रोशन खेल रहे थे। उसी दौरान अचानक गोली चली और रौनक के पेट में तथा रोशन के दांया पैर में एक-एक गोली लग गई। इससे दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, घटना के बाद गोली की आवाज सुनकर गांव स्थित देवी स्थान की तरफ लोग भागे तो देखा कि दोनों बच्चे गिरे हुए हैं और चिल्ला रहे हैं। उसके बाद आनन-फानन में दोनों बच्चों को प्रथमिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज में भर्ती करवाया गया। जहां जांच के बाद डॉक्टर सिंटू ने बेहतर इलाज के लिए दोनों को सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया।

- Sponsored Ads-

 

वहीं, सदर अस्पताल में घायल बच्चों का इलाज कर रहे डॉक्टर ने दोनों को खतरे से बाहर बताया है। वहीं, घटना के बारे में बच्चे के परिजन कुछ भी बताने से इनकार कर रहे हैं। गोली किधर से चली और दोनों बच्चों को कैसे लगी, इसका पता नहीं चल सका है। बहरहाल, घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है। घटना की जानकारी मिलते ही चंद्रदीप थानाध्यक्ष अब्दुल हलीम तथा पुलिस निरीक्षक श्रीकांत कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं। पुलिस निरीक्षक ने बताया कि गोली लगने से 2 बच्चे घायल हुए हैं।

 

जिन्हें इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस गोली चलने की मामले की तफ्तीश कर रही है प्रथम दृष्टया खेलने के दौरान घटना घटी है ऐसे तो जांच के बाद ही मामले का पर्दाफाश हो सकेगा कि आखिर गोली किसने चलाई है और बच्चे को कैसे गोली लगी है।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article