खानपुर पुलिस ने देशी चुलाई शराब कारोबार करने के आरोप में नामजद प्राथमिकी अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष शिवपूजन कुमार ने गिरफ्तार शराब कारोबारी अभियुक्त को भेजा जेल।

अर्जुन कुमार झा/समस्तीपुर/खानपुर पुलिस ने पुलिस फोर्स के साथ गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर थाना कांड संख्या-230/2026/धारा-30(a)बिहार मद्य निषेद्य उत्पाद अधिनियम के मामले में प्राथमिकी अभियुक्त राजा कुमार पिता सत्तो सहनी ग्राम कमलावाहा थाना वारिसनगर जिला समस्तीपुर को गिरफ्तार कर थाना लाया।वही बताते चले कि गिरफ्तार अभियुक्त के बारे में पूछने पर पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष शिवपूजन कुमार ने बताया कि खानपुर थाना कांड संख्या-230/2026 में राजा कुमार पिता सत्तो सहनी-ग्राम-कमलावाहा ने नामजद प्राथमिकी अभियुक्त था।जो देशी चुलाई शराब कारोबार करने में आरोपित था।जिसे गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस फोर्स के सहयोग से छापामारी कर गिरफ्तार कर थाना लाया गया।तथा गिरफ्तारी कागजात तैयार कर गिरफ्तार शराब कारोबारी अभियुक्त को थाना के पुलिस पदाधिकारी व चौकीदार के उचित अभिरक्षा में सरकारी वाहन से उपस्थापन हेतु माननीय न्यायालय समस्तीपुर भेजा गया है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment