खानपुर थाना भवन जर्जर, मरम्मत के साथ नए भवन की मांग। जर्जर भवन में काम करने को विवश पुलिस पदाधिकारी।

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

खानपुर थाना का जर्जर भवन को नवनिर्माण कराना अतिआवश्यक—जिला पार्षद स्वर्णिमा सिंहअर्जुन कुमार झा/समस्तीपुर/खानपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत (19) पंचायतों की सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहा खानपुर थाना इन दिनों जर्जर भवन में संचालित होने को मजबूर है पुलिस पदाधिकारी।खानपुर थाना भवन की स्थिति ऐसी है कि कई जगहों पर छज्जे टूटकर झड़ रहे हैं।

तो अधिकांश जगह पर दिवाल में दरारे परा है।इससे थाना परिसर में रहने वाले पुलिसकर्मियों के साथ-साथ विभिन्न कार्यों से थाना पहुंचने वाले लोगों में भी हादसे की आशंका बनी रहती है।खासकर बारिश के मौसम में जर्जर छज्जों के गिरने का डर और बढ़ जाता है।

- Sponsored Ads-

स्थानीय लोगों का कहना है कि खानपुर थाना क्षेत्र में कुल (19 )पंचायतें आती हैं।इतने बड़े क्षेत्र की कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालने वाले थाने के लिए वर्तमान भवन अपेक्षा के अनुरूप पर्याप्त नहीं है।थाना भवन में जगह की कमी के साथ-साथ भवन के कई हिस्से काफी पुराने और जर्जर हो चुके हैं जहां पुलिस पदाधिकारी से लेकर पुलिस फोर्स को रहना मुनासिब नहीं है।कई स्थानों पर छत और छज्जे क्षतिग्रस्त हैं।

जिसके कारण कभी भी अप्रिय घटना होने की आशंका बनी रहती है।खानपुर थाना परिसर में पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों के लिए आवश्यक सुविधाओं की भी कमी बताई जा रही है।थाना का क्षेत्रफल और आबादी के लिहाज से थाना का कार्यक्षेत्र लगातार महत्वपूर्ण होता जा रहा है। लेकिन भवन की स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं होने से पुलिसकर्मियों को सीमित संसाधनों में ही काम करना पड़ रहा है।जिससे काफी कठिनाई हो रहा है।इस बाबत स्थानीय जिला पार्षद स्वर्णिमा सिंह ने जर्जर थाना भवन की तत्काल मरम्मत कराने की मांग जिला प्रशासन से की है।उन्होंने कहा कि जब तक नए भवन का निर्माण नहीं होता है तब तक क्षतिग्रस्त छज्जों,छत और अन्य जर्जर हिस्सों की प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत कराई जानी चाहिए।ताकि किसी तरह की दुर्घटना को टाला जा सके।जिला पार्षद ने प्रशासन और संबंधित विभाग के अधिकारियों से खानपुर थाना के लिए नए भवन के निर्माण की दिशा में पहल करने की मांग की है।जिला पार्षद ने कहा कि (19 )पंचायतों वाले इस महत्वपूर्ण खानपुर थाना क्षेत्र के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त पर्याप्त जगह वाला नया थाना भवन समय की जरूरत है। नए भवन के निर्माण से पुलिसकर्मियों को बेहतर कार्य करने का वातावरण मिलेगा और आम लोगों को भी थाना पहुंचने पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

जिला पार्षद स्वर्णिमा सिंह ने बताया कि जब सुरक्षाकर्मी ही असुरक्षित रहेंगे तो खानपुर थाना क्षेत्र के लोगों का सुरक्षा कैसे होगा।वहीं स्थानीय लोगों और पुलिस कर्मियों ने उम्मीद जताई है कि प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जर्जर भवन की मरम्मत के साथ-साथ नए थाना भवन के निर्माण की प्रक्रिया जल्द शुरू होने की सम्भवना जताई जा रही है।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment