- Sponsored Ads-
Contents
पटना : बिहार भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। इस दौरान पीएम मोदी ने भी उन्हें नए दायित्वों की बधाई दी। इसके साथ ही साथ इन दोनों नेतायों के बीच लोकसभा चुनाव को लेकर भी पार्टी की बिहार में क्या कुछ रणनीति रहने वाली है इसको लेकर बातचीत हुई। इससे पहले कल सम्राट चौधरी ने अपने नए पदभार को ग्रहण किया। इस दौरान उनका बिहार की राजधानी में भव्य तरीके से स्वागत भी किया गया था। इसके साथ ही अपने पार्टी कार्यकर्ता और नेतायों को संबोधित करते हुए इन्होंने उनके अंदर नई उर्जा भी भरने का काम किया। साथ ही साथ इन्होंने यह भी साफ़ कर दिया कि उनका एक ही टारगेट फिलहाल है वो है भाजपा को बिहार में सभी सीटों पर जीत हासिल करवाना। वहीं, इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने के बाद सम्राट चौधरी ने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। इसके साथ ही कई बीजेपी के कदावर नेताओं से भी मुलाकात की है। जिसमे सुशील कुमार मोदी ,राज्यसभा संसद राकेश कुमार सिन्हा ,केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह , राष्ट्रीय सचिव ऋतुराज सिन्हा समेत कई दिग्गज नेताओं से भी मुलाकात हुई है। जिसमें आनेवाले लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव में बिहार में जीत दिलाने की जिम्मेदारी सम्राट चौधरी को सौंपी थी। सम्राट चौधरी के बिहार प्रदेश के अध्यक्ष चुने जाने के बाद पार्टी नेताओं को उम्मीद है कि इससे पार्टी को बिहार में मजबूती मिलेगी।सम्राट चौधरी ने कहा है कि बिहार में भाजपा को सशक्त करना उनके मुख्य लक्ष्य है। अगले लोकसभा चुनाव में पार्टी को सभी 40 सीटों पर जीत सुनिश्चित कराने की वे पहल करेंगे। बिहार के लोग भाजपा पर सर्वाधिक भरोसा करते हैं और अब 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी की जोरदार जीत होगी। उन्होंने कहा है कि देश सहित बिहार में भाजपा को सत्तासीन करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में वे पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए काम करेंगे।
पटना : बिहार भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। इस दौरान पीएम मोदी ने भी उन्हें नए दायित्वों की बधाई दी। इसके साथ ही साथ इन दोनों नेतायों के बीच लोकसभा चुनाव को लेकर भी पार्टी की बिहार में क्या कुछ रणनीति रहने वाली है इसको लेकर बातचीत हुई।
इससे पहले कल सम्राट चौधरी ने अपने नए पदभार को ग्रहण किया। इस दौरान उनका बिहार की राजधानी में भव्य तरीके से स्वागत भी किया गया था। इसके साथ ही अपने पार्टी कार्यकर्ता और नेतायों को संबोधित करते हुए इन्होंने उनके अंदर नई उर्जा भी भरने का काम किया। साथ ही साथ इन्होंने यह भी साफ़ कर दिया कि उनका एक ही टारगेट फिलहाल है वो है भाजपा को बिहार में सभी सीटों पर जीत हासिल करवाना।
वहीं, इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने के बाद सम्राट चौधरी ने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। इसके साथ ही कई बीजेपी के कदावर नेताओं से भी मुलाकात की है। जिसमे सुशील कुमार मोदी ,राज्यसभा संसद राकेश कुमार सिन्हा ,केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह , राष्ट्रीय सचिव ऋतुराज सिन्हा समेत कई दिग्गज नेताओं से भी मुलाकात हुई है। जिसमें आनेवाले लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव में बिहार में जीत दिलाने की जिम्मेदारी सम्राट चौधरी को सौंपी थी। सम्राट चौधरी के बिहार प्रदेश के अध्यक्ष चुने जाने के बाद पार्टी नेताओं को उम्मीद है कि इससे पार्टी को बिहार में मजबूती मिलेगी।
सम्राट चौधरी ने कहा है कि बिहार में भाजपा को सशक्त करना उनके मुख्य लक्ष्य है। अगले लोकसभा चुनाव में पार्टी को सभी 40 सीटों पर जीत सुनिश्चित कराने की वे पहल करेंगे। बिहार के लोग भाजपा पर सर्वाधिक भरोसा करते हैं और अब 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी की जोरदार जीत होगी। उन्होंने कहा है कि देश सहित बिहार में भाजपा को सत्तासीन करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में वे पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए काम करेंगे।
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी से मिलकर उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया।
उनके कुशल नेतृत्व में राष्ट्र का सर्वांगीण विकास हो रहा है।
उन्होंने मुझे @BJP4Bihar के प्रदेश अध्यक्ष पद पर मनोनयन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। pic.twitter.com/dApVM3aXGd
— Samrat Choudhary (@SMCHOUOfficial) March 28, 2023
- Sponsored Ads-