(हरिप्रसाद शर्मा) पुष्कर/ अजमेर: स्थानीय गायत्री शक्तिपीठ कन्या महाविद्यालय में बुधवार को संस्कृतिक सप्ताह का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉक्टर सुरेश वैष्णव ने गायत्री मां के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया ।संस्कृतिक सप्ताह के प्रथम दिवस पर आशु भाषण तथा मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।आशु भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर कृतिका कंसारा, द्वितीय स्थान पर गीतांजलि वैष्णव और पूजा छिपा रही वहीं तृतीय स्थान पर किरण सेन और सुनीता सेन रही ।प्रतियोगिता में निर्णायक गण में महाविद्यालय सहायक आचार्य डॉ अंजलि सक्सेना व विजयलक्ष्मी शर्मा रहे ।मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान किरण सेन तथा द्वितीय स्थान पर सुनीता प्रजापत और मनजीत कोर एवं तृतीय स्थान पर गोरी छोलवत और प्रिया कंवर रही । निर्णायक गण में उप प्राचार्य श्रीमती नीलम वैष्णव थी। संस्कृततिक प्रभारी सरिता गौतम ने आने वाली छात्राओ को गतिविधियों के बारे में बताया गया ।
- Sponsored Ads-
Related Stories
Uncover the stories that related to the post!
