पुष्कर नगर कांग्रेस कमेटी पुष्कर द्वारा प्रधानमंत्री का पुतला दहन का किया

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

(हरिप्रसाद शर्मा) पुष्कर/ अजमेर:नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर पेपर लीक काण्ड में शामिल किसी भी बड़े जिम्मेदार पर कोई भी कार्यवाही न करने और केंदीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा नहीं लेने के कारण बुधवार को पीसीसी उपाध्यक्ष श्रीमति नसीम अख़्तर इंसाफ के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का पुतला जलाया गया।

यह जानकारी देते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता शरद वैष्णव ने बताया कि इसके अंतर्गत उपस्थित समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार के विरुद्ध नारे लगाकर अपना आक्रोश व्यक्त किया और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।

- Sponsored Ads-

पीसीसी उपाध्यक्ष श्रीमति नसीम अख़्तर इंसाफ ने कहा कि केंद्र सरकार ने नीट परीक्षा पेपर लीक मामले में शांति पूर्वक किए जा रहे प्रदर्शन पर पुलिस द्वारा की गई मारपीट व छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार को बर्बर बताया और उसकी निन्दा की एवं कहा कि केंद्र सरकार को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए ।

इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संजय जोशी पुष्कर नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रमोद पाराशर,वरिष्ठ नेता दामोदर मुखिया, बाबूलाल दग़्दी, जगदीश कुर्डिया, मंजू कुर्डिया, टीकम शर्मा,शरद वैष्णव गोपाल तिलानिया, संगीता नागौरा, आलोक भारद्वाज,भागचंद दग़्दी संजय दग़्दी रविन्द्र नागौरा जितेन्द्र गहलोत, तेजप्रकाश चौधरी, राजकुमार पाराशर, विकास मुखिया, प्रेमप्रकाश बाकोलिया, सुरेश पाराशर, हरिश्चंद बाकोलिया,नवदीप पाराशर, पृथ्वीराज उदय, दिलीप उदय, जयकुमार वाल्मीकि, महेश उदय, विकास मिश्रा, मजीत खान, रेहान खान, राकेश फुलवारी राहुल कुर्डिया सहित सभी अग्रिम संगठन के अध्यक्षगण ,जनप्रतिनिधि, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इस कार्यक्रम में शामिल होकर छात्रों के साथ हुए अन्याय में उनको न्याय दिलाने के संघर्ष में हाथ मजबूत किया ।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment