डॉo संजय (हाजीपुर)– स्थानीय काजीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दौलतपुर चांदी गांव में आयोजित “सहयोग शिविर” कार्यक्रम में आम जनों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए राज्य सरकार द्वारा विशेष पहल की गई है । इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, वैशाली, विक्रम सिहाग द्वारा उपस्थित ग्रामीणों से सीधे संवाद किया गया।
शिविर के माध्यम से लोगों को सरकारी सेवाओं, शिकायत निवारण तथा जन-समस्याओं के त्वरित समाधान की जानकारी प्रदान की गई जिससे आम नागरिकों में प्रशासन के प्रति विश्वास और सहभागिता को और मजबूती मिले। साथ ही शिविर की हेल्पलाइन नंबर 1100 के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी को जागरूक किया गया।
पुलिस अधीक्षक ने आम नागरिकों को जागरूक करते हुए कहा कि सीधा सहयोग पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं एवं बिचौलिए से बचें । प्रत्येक शिविर में पुलिस के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे एवं कहीं पर भी पुलिस से संबंधित समस्या हो तो सीधा बतलाएं।
