मांझी।मांझी में स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी तीन दिवसीय प्लस पोलियो अभियान के अंतर्गत 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो रोधी ड्रॉप पिलाई गई। मांझी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित प्रखंड अंतर्गत सभी उप स्वास्थ्य केंद्र में बड़े पैमाने पर 0 से 5 वर्ष के बच्चों को दवा पिलाने का कार्य जारी है |
इस सम्बंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रोहित कुमार ने बताया कि यह अभियान 30 जून तक जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि प्रखंड के सभी उप स्वास्थ्य केंद्र पर सेंटर बनाया गया है। जिन पर सुबह 8 बजे से सायं 4 तक पल्स पोलियो रोधी दवा पिलाई जा रही है.30 जून को स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर 5 साल तक के बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाएंगी।
उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों को पोलियो वैक्सीन पिलाने की अपील की। इस अवसर पर स्वास्थ्य कर्मचारी विवेक ब्याहुत, मुन्ना सिंह,मिथलेश कुमार,स्वास्थ्य प्रबन्धक राम मूर्ति सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।
