सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों में आन बान शान से फहराया गया तिरंगा, राष्ट्रगान के साथ दी गई सलामी।
अर्जुन कुमार झा/समस्तीपुर/खानपुर प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को 80 वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति राष्ट्रगान एवं हर्षोल्लास के माहौल में मनाया गया। प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों में झंडोत्तोलन सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।इस दौरान लोगों ने पूरे सम्मान के साथ राष्ट्रध्वज को सलामी दी और राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की।वही खानपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर में प्रखंड प्रमुख सनी हजारी ने झंडोत्तोलन कर तिरंगा झंडा को दिया सलामी।वही खानपुर थाना परिसर में पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष शिवपूजन कुमार ने राष्ट्रगान के साथ झंडोतोलन कर तिरंगा झंडा को दिया सलामी।तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ0 राणा नितेश सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देकर फहराया तिरंगा।दिनमनपुर दक्षिणी भवन परिसर में मुखिया गोविंद पासवान में झंडोतोलन कर दिया सलामी,वही दिनमनपुर दक्षिणी पंचायत के ग्राम कचहरी परिसर में सरपंच लालबाबू राम ने झंडोतोलन कर दिया तिरंगा झंडा को सलामी।तथा दिनमनपुर दक्षिणी पंचायत के पैक्स अध्यक्ष नूतन कुमारी झंडोतोलन कर दिया झंडा को सलामी।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान गाकर तिरंगे को सलामी दी।पूरे प्रखंड क्षेत्र में देशभक्ति गीतों और भारत माता के जयकारों से वातावरण राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत रहा।इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार चंद्र,अंचल अधिकारी प्रिया आर्यनी,प्रखंड प्रमुख सनी हजारी,प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि सह जदयू के वरिष्ठ नेता अशोक कुमार, अधिवक्ता सह जदयू नेता वृजनंदन राय उर्फ टूना जी,उप प्रमुख अमरेंद्र कुमार राय,बायोकेम डायरेक्टर राकेश कुमार झा,बीपीआरओ संजीव कुमार,जिला परिषद सदस्य स्वर्णिमा सिंह,पुलिस निरीक्षक सह खानपुर थानाध्यक्ष शिवपूजन कुमार,अपर थानाध्यक्ष पूनम कुमारी,अजय कुमार दुबे,खानपुर थाना के डायल 112 के फिरोज खान,काशी नाथ,पीएसआई मिंटू कुमार,पीएसआई पंकज कुमार,एएसआई अनिल कुमार सिंह,एएसआई मनोज कुमार मिश्रा,एएसआई लाल बाबू पासवान,एएसआई रशीद अंसारी,एएसआई हिमांशु कुमार,सीसीटीएनएस निक्की कुमारी,सहित श्रीकांत सिंह,पूर्व 20 सूत्री अध्यक्ष संजीव सिंह,डॉ0 लाल बाबू,पर्यावरण प्रेमी त्रिपुरारी झा समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं बुद्धिजीवी मौजूद रहे।
