खानपुर पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष ने बीती रात शराब कारोबार करने के आरोप में नामजद प्राथमिकी अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष शिवपूजन कुमार ने गिरफ्तार शराब कारोबारी अभियुक्त को भेजा जेल।

अर्जुन कुमार झा/समस्तीपुर/खानपुर पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष शिवपूजन कुमार ने बीती रात पुलिस फोर्स के साथ गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के मसीना गाँव में छापामारी कर थाना कांड संख्या-127/2026/धारा-30(a)बिहार मद्य निषेद्य उत्पाद अधिनियम के मामले में प्राथमिकी अभियुक्त संजय पासी पिता रामदेव पासी ग्राम मसीना थाना खानपुर जिला समस्तीपुर को घर से गिरफ्तार कर थाना लाया।जो वर्षो से फरार चल रहा था।वही बताते चले कि गिरफ्तार अभियुक्त के बारे में पूछने पर पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष शिवपूजन कुमार ने बताया कि बीती रात मसीना गाँव में छापामारी कर खानपुर थाना कांड संख्या-127/2026 में संजय पासी पिता रामदेव पासी-ग्राम-मसीना ने प्राथमिकी अभियुक्त था। जो शराब कारोबार करने के आरोप में घर छोड़ कर फरार चल रहा था।जिसे गुप्त सूचना के आधार पर बीती रात पुलिस फोर्स के सहयोग से छापामारी कर गिरफ्तार कर थाना लाया गया।तथा गिरफ्तारी कागजात तैयार कर गिरफ्तार शराब कारोबारी अभियुक्त संजय पासी को थाना के पुलिस पदाधिकारी व चौकीदार के उचित अभिरक्षा में सरकारी वाहन से उपस्थापन हेतु माननीय न्यायालय समस्तीपुर भेजा गया है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment