एचपीवी टीकाकरण अभियान में वैशाली जिला बिहार में अव्वल

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

डॉo संजय (हाजीपुर)- सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए संचालित एचपीवी टीकाकरण अभियान मिशन मोड में क्रियान्वित किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं के टीकाकरण में वैशाली जिला ने उत्कृष्ट प्रदर्शन बरकरार रखा है।

जिला पदाधिकारी, वर्षा सिंह ने जानकारी दी कि जिले में अब तक लगभग 15,000 से अधिक बालिकाओं का टीकाकरण सफलतापूर्वक किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, आंगनबाड़ी सेविकाओं, जीविका दीदियों एवं आमजन के समन्वित प्रयासों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। जिला प्रशासन द्वारा अभियान को और गति देने के लिए सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों एवं विद्यालयों में विशेष टीकाकरण सत्र आयोजित किए जा रहे हैं।साथ ही आवश्यकता अनुसार घर-घर जाकर भी टीकाकरण सुनिश्चित किया जा रहा है।

- Sponsored Ads-

जिला पदाधिकारी ने बेहतर प्रगति के लिए संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निदेशित किया कि अपेक्षाकृत कम प्रगति वाले प्रखंडों—पातेपुर, जंदाहा, महुआ एवं लालगंज—में विशेष अभियान चलाकर गति बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि एचपीवी वैक्सीन पूर्णतः सुरक्षित एवं प्रभावी है जो महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम में अत्यंत कारगर है। अतः सभी अभिभावकों से अपील है कि 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की अपनी बालिकाओं का नजदीकी स्वास्थ्य संस्थान में निःशुल्क टीकाकरण अवश्य कराएं।

वैशाली जिला की यह उपलब्धि जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में एक उत्कृष्ट उदाहरण है।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment