विनीत सिन्हा बने नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य, मिला दो राज्यों का प्रभार

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

पटना:नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राकेश कुमार गुप्ता के निर्देश पर संगठन को नया विस्तार दिया गया है। इसके तहत वरिष्ठ पत्रकार विनीत सिन्हा जो सोनभद्र एक्सप्रेस में बिहार स्टेट ब्यूरो हेड पद पर कार्यरत हैं, को राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य मनोनीत करते हुए उन्हें झारखंड का प्रभारी व मुंबई का सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।

संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं मुंबई व हरियाणा प्रभारी धर्मेंद्र कुमार मिश्रा ने इस नियुक्ति की घोषणा करते हुए कहा कि विनीत सिन्हा लंबे समय से संगठन से जुड़े एक निष्ठावान सिपाही हैं। पूरा भरोसा है कि वे अपनी नई भूमिका से संगठन को और अधिक गतिशील व मजबूत बनाएंगे।

- Sponsored Ads-

वहीं राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य मनोनीत होने एवं झारखंड प्रभारी व मुंबई के सह प्रभारी बनने पर उन्होंने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा पत्रकारों के अधिकारों, सुरक्षा और कल्याण के लिए कार्य करना मेरी प्राथमिकता होगी।

पत्रकारिता में नैतिक मूल्यों और निष्पक्ष रिपोर्टिंग को बढ़ावा दिया जाएगा, ताकि समाज में मीडिया की विश्वसनीयता बनी रहे। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और वेब/डिजिटल मीडिया से जुड़े सभी पत्रकारों को समान मान्यता दिलाने के साथ-साथ पेंशन योजनाओं के सरलीकरण के लिए प्रयास किए जाएंगे।

संकट के समय पीड़ित पत्रकारों को कानूनी सहायता और उनके परिवारों को आर्थिक या चिकित्सा सहयोग सुनिश्चित करवाने के लिए विशेष पहल की जाएगी। पत्रकारों पर हो रहे हमलों को रोकने और उन्हें सुरक्षित माहौल देने के लिए कड़े कानून की मांग को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही साथ संगठन का विस्तार किया जाएगा।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment