भागलपुर: एनडीए सरकार बनने पर कार्यकर्ताओं ने किया खुशी जाहिर

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

 

बिहार न्यूज़ लाइव भागलपुर डेस्क अकबरनगर::अकबरनगर नगर पंचायत के शिव मंदिर चौक पर बिहार में फिर से एनडीए सरकार बनने पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्य समिति सदस्य किसान मोर्चा सतीश कुमार उर्फ कन्हैया झा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान कन्हैया झा ने कहा कि जिस तरह देश में राम लहर चल रहा है और नरेंद्र मोदी  का गारंटी चल रहा है। 

 

इसका असर बिहार में देखने को मिला। सारे राम भक्त एकजुट होकर देश में रामराज लाने की कल्पना के साथ आगे बढ़ रहे हैं। खुशी इजहार करने में मुख्य रूप से युवा नेता सूरज कुमार, संजीव कुमार, पिंकु यादव, विभूति झा सहित अनेकों भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं नगर वासी उपस्थित रहे!

- Sponsored Ads-

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article