गजब लापरवाही! जिंदा युवक को थमा दिया डेथ सर्टिफिकेट, 24 दिन से खुद को जिंदा साबित करने के लिए काट रहा अस्पताल के चक्कर

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

(हरिप्रसाद शर्मा) जयपुर:-जयपुर के SMS हॉस्पिटल से सरकारी सिस्टम को हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां अस्पताल की कथित लापरवाही ने एक जिंदा युवक को सरकारी रिकॉर्ड में मृत घोषित कर दिया। आमेर निवासी दिनेश सैनी 3 नवंबर को अंगुली में चोट लगने पर ट्रॉमा सेंटर में इलाज कराने पहुंचे थे।

आरोप है कि अस्पताल के रजिस्ट्रेशन काउंटर पर उनकी हॉस्पिटल आईडी दूसरे मरीज दिनेश मीणा के रिकॉर्ड से जोड़ दी गई। अगले दिन दिनेश मीणा की मौत हो गई और उसका मृत्यु रिकॉर्ड दिनेश सैनी के नाम दर्ज हो गया।हैरानी की बात यह है कि 21 नवंबर को दिनेश सैनी के नाम डेथ सर्टिफिकेट जारी कर दिया गया। 25 नवंबर को मृत्यु प्रमाण-पत्र जारी होने के बाद उनकी मां के जन-आधार से भी उनका नाम कट गया।

- Sponsored Ads-

अब पिछले 24 दिनों से दिनेश खुद को जिंदा साबित करने के लिए अस्पताल के चक्कर लगा रहे हैं। उनका आरोप है कि गलती सुधारने के बजाय उनसे शपथ-पत्र और SDM के हस्ताक्षर मांगे जा रहे हैं। सवाल यह है कि जिंदा इंसान को मृत घोषित करने वाली इस लापरवाही की जिम्मेदारी आखिर कौन लेगा?

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment