आर्यावर्त क्रिकेट क्लब कुल्हरिया ने आर्यावर्त टाइपिंग क्रिकेट क्लब को 37 रनों से हराया

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

खगड़िया। खगड़िया जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित खगड़िया जिला क्रिकेट लीग ए डिवीजन सत्र 2026-27 के तीसरे मुकाबले में आर्यावर्त क्रिकेट क्लब, कुल्हरिया ने आर्यावर्त टाइपिंग क्रिकेट क्लब, खगड़िया को 37 रनों से पराजित कर दिया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आर्यावर्त क्रिकेट क्लब, कुल्हरिया की टीम निर्धारित 30 ओवरों में 163 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से दीपक ने सर्वाधिक 55 रन बनाए, जबकि प्रेम ने 43 और आनंद ने 33 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया।

- Sponsored Ads-

आर्यावर्त टाइपिंग क्रिकेट क्लब, खगड़िया की ओर से गेंदबाजी करते हुए अनुज ने शानदार प्रदर्शन किया और चार विकेट हासिल किए। वहीं प्रियांशु ने तीन तथा अंशुमान ने दो विकेट चटकाए।

जवाब में 164 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आर्यावर्त टाइपिंग क्रिकेट क्लब, खगड़िया की टीम निर्धारित 30 ओवरों में सभी विकेट खोकर 126 रन ही बना सकी। टीम की ओर से अनुज ने 34 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि आदित्य ने 12 रन बनाए।

आर्यावर्त क्रिकेट क्लब, कुल्हरिया की ओर से गेंदबाजी करते हुए ऋषि और प्रेम ने तीन-तीन विकेट हासिल कर अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए आर्यावर्त क्रिकेट क्लब, कुल्हरिया के प्रेम को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

मैच में अंपायर की भूमिका विनोद झा एवं विनय कुमार ने निभाई, जबकि स्कोरर के रूप में सौरभ कुमार मौजूद रहे।

लीग का अगला मुकाबला आर्यावर्त क्रिकेट क्लब, कुल्हरिया एवं बिंदेश्वरी क्रिकेट क्लब, महेशखूंट के बीच खेला जाएगा।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment