जंगल में पेड़ से लटका मिला 45 वर्षीय युवक का शव, आंखों पर बंधी थी पट्टी

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

इको पार्क के समीप मिला शव, जेब से बरामद हुई जंगल सफारी की 2100 रुपये की रसीद; हत्या या आत्महत्या की जांच में जुटी पुलिस

बगहा

- Sponsored Ads-

वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के जंगल में इको पार्क के समीप बुधवार को पेड़ से लटका 45 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान नगर के बनकटवा वार्ड-23 निवासी बृजमोहन प्रसाद के पुत्र दिलीप कुमार के रूप में हुई है। शव मिलने के समय युवक की आंखों पर पट्टी बंधी थी, जिससे मामला संदिग्ध बना हुआ है।जानकारी के अनुसार, एक पर्यटक ने पेड़ से लटके शव को देखकर वन विभाग को सूचना दी।

इसके बाद पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। तलाशी के दौरान युवक की जेब से आधार कार्ड और अन्य कागजात मिले। साथ ही बुधवार को ही जंगल सफारी करने की 2100 रुपये की रसीद भी बरामद हुई।परिजनों के अनुसार, दिलीप पिछले दस वर्षों से परिवार के साथ रह रहा था। वह चाउमीन और मोमो का ठेला लगाकर परिवार का भरण-पोषण करता था।

वह चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है। आंखों पर पट्टी बंधे होने और शव मिलने की परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगा।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment