समस्तीपुर जिलाधिकारी एंव स्थानीय विधायक ने दो दिवसीय जिला स्तरीय कृषि यंत्रीकरण मेला का किया भव्य उद्घघाटन।

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

अर्जुन कुमार झा/समस्तीपुर जिला में दिनांक-25 नवम्बर-2026 को दो दिवसीय कृषि यंत्र मेला का किया गया उद्वघाटन।जिसमें कृषि विभाग,बिहार सरकार द्वारा किसानों को आधुनिक कृषि यंत्रों के प्रति जागरूक करने तथा कृषि कार्यों में यंत्रीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कृषि यंत्रीकरण योजना के अंतर्गत दिनांक 25 एवं 26 नवम्बर-2026 को दो दिवसीय जिला स्तरीय कृषि यंत्रीकरण मेला का आयोजन किया गया। मेले का विधिवत उद्घाटन माननीय विधायक, समस्तीपुर श्रीमती अश्वमेघ देवी,जिलाधिकारी, समस्तीपुर एवं माननीय उप महापौर,नगर निगम समस्तीपुर श्री राम बालक पासवान द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।जिलाधिकारी,समस्तीपुर ने अपने संबोधन में किसानों को कृषि यंत्रीकरण के महत्व से अवगत कराते हुए आधुनिक कृषि यंत्रों को अपनाने तथा विभागीय योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि आधुनिक कृषि की बुनियाद कृषि अभियंत्रण है। कृषि कार्यों में आधुनिक तकनीक एवं उन्नत कृषि यंत्रों का उपयोग समय,श्रम एवं लागत की बचत के साथ-साथ कृषि उत्पादकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।कृषि यंत्रीकरण से खेती को अधिक सुविधाजनक, लाभकारी एवं प्रतिस्पर्धात्मक बनाया जा सकता है।माननीय विधायक,समस्तीपुर श्रीमती अश्वमेघ देवी ने अपने संबोधन में कहा कि समस्तीपुर जिले का भौगोलिक क्षेत्र काफी विस्तृत है।

- Sponsored Ads-

जिसके कारण दूरस्थ प्रखंडों के किसानों को जिला मुख्यालय में आयोजित कृषि यंत्रीकरण मेले में पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।उन्होंने सुझाव दिया कि भविष्य में कृषि यंत्रीकरण मेले का आयोजन अलग-अलग अनुमंडलों में बारी-बारी से किया जाना चाहिए,ताकि जिले के दूर-दराज के प्रखंडों के किसानों को भी आधुनिक कृषि यंत्रों के बारे में जानकारी प्राप्त करने एवं योजना का लाभ उठाने का अवसर मिल सके।कृषि यंत्रीकरण योजना के अंतर्गत राज्य स्तर पर कुल 86 प्रकार के कृषि यंत्र सूचीबद्ध हैं, जिनमें से 76 प्रकार के कृषि यंत्रों पर समस्तीपुर जिले के किसानों को अनुदान का लाभ दिया जा रहा है। योजना के तहत विभिन्न कृषि यंत्रों पर यंत्र की श्रेणी एवं किसान की पात्रता के अनुसार 40 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक अनुदान देने का प्रावधान है। योजना का मुख्य उद्देश्य कृषि कार्यों को कम लागत,कम समय एवं कम श्रम में संपन्न कराना तथा किसानों की उत्पादकता एवं आय में वृद्धि करना है।मेले में किसानों के अवलोकन एवं जानकारी हेतु विभिन्न प्रकार के आधुनिक कृषि यंत्रों का प्रदर्शन किया गया। इनमें प्रमुख रूप से लेजर लैंड लेवलर,पोटेटो प्लांटर, रीपर-कम-बाइंडर, पावर वीडर,रोटावेटर,कल्टीवेटर, चाफ कटर (T/D),धान थ्रेशर,मक्का थ्रेशर एवं स्ट्रॉ रीपर सहित अन्य कृषि यंत्र शामिल रहे।किसानों को इन यंत्रों की उपयोगिता, कार्यप्रणाली एवं कृषि कार्यों में इनके लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही,कृषि यंत्र विक्रेताओं द्वारा विभिन्न यंत्रों की विशेषताओं एवं उपयोग के संबंध में किसानों को जानकारी उपलब्ध कराई गई।इस अवसर पर माननीय विधायक श्रीमती अश्वमेघ देवी एवं जिलाधिकारी, समस्तीपुर द्वारा फार्म मशीनरी बैंक (FMB) एवं कस्टम हायरिंग सेंटर (CHC) के लाभुक किसानों को प्रतीकात्मक रूप से चाबी प्रदान की गई।इस पहल का उद्देश्य किसानों को सामूहिक रूप से आधुनिक कृषि यंत्रों की उपलब्धता सुनिश्चित कराना तथा कृषि कार्यों में यंत्रीकरण को प्रोत्साहित करना है।मेले के उद्घाटन अवसर पर जिला कृषि पदाधिकारी,उप निदेशक (कृषि अभियंत्रण),कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक-सह-प्रधान, जिले के सभी सहायक निदेशक, प्रखंड कृषि पदाधिकारी तथा कृषि विभाग के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी, कृषि यंत्र विक्रेता एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा जिले के समस्त किसान भाइयों से अपील की गई कि वे दिनांक-25 एवं 26 नवम्बर-2026 को आयोजित इस दो दिवसीय कृषि यंत्रीकरण मेले में भाग लेकर आधुनिक कृषि यंत्रों की जानकारी प्राप्त करें तथा कृषि यंत्रीकरण योजना के अंतर्गत देय अनुदान का अधिकाधिक लाभ उठाएं। आधुनिक कृषि यंत्रों को अपनाकर खेती को उन्नत, लाभकारी एवं तकनीक आधारित बनाएं।आयोजकउप निदेशक (कृषि अभियंत्रण),समस्तीपुरकृषि विभाग।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment