राजस्थान: निकाय चुनाव से पहले -अजमेर में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, CM भजनलाल के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

(हरिप्रसाद शर्मा) अजमेर/राजस्थान में आगामी दिनों में होने वाले निकाय चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चुनावी मैदान में भाजपा ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को अजमेर में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में भव्य रोड शो किया।

मुख्यमंत्री के रोड शो में भाजपा कार्यकर्ताओं का जबरदस्त उत्साह नजर आया। शहर की सड़कों पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आमजन जुटे और जगह-जगह मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया गया।प्लाजा सिनेमा से शुरू हुआ रोड शोमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का रोड शो प्लाजा सिनेमा से शुरू हुआ। उनका काफिला न्यू मैजेस्टिक सिनेमा, कवंडसपुरा और मदारगेट होते हुए गांधी भवन पहुंचा, जहां रोड शो का समापन हुआ।

- Sponsored Ads-

रोड शो के दौरान सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और आमजन मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए अलग-अलग स्थानों पर ढोल-नगाड़े बजाए गए और पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया गया।भगवा रंग में रंगा रोड शो का मार्गमुख्यमंत्री के रोड शो को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने व्यापक तैयारियां की थीं। पूरे रोड शो मार्ग को भगवा गुब्बारों और भाजपा के झंडों से सजाया गया था। जैसे ही मुख्यमंत्री का काफिला शहर के अलग-अलग इलाकों से गुजरा, भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और उनका स्वागत किया।

रोड शो के दौरान शहर की प्रमुख सड़कों पर भाजपा समर्थकों की भीड़ दिखाई दी।CM भजनलाल ने मांगा भाजपा के पक्ष में समर्थनरोड शो के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आमजन का अभिवादन स्वीकार किया और आगामी निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में मतदान करने की अपील की। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं में भी जोश भरा और भाजपा को निकाय चुनाव में जीत दिलाने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने प्रदेश और देश को लूटने का काम किया है। उन्होंने दावा किया कि पिछले ढाई वर्षों में राजस्थान में कोई पेपर लीक नहीं हुआ है और आज भी पेपर लीक करने वाले सभी लोग सलाखों के पीछे हैं।

युवाओं को नौकरी देने का किया दावामुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि सरकार ने लाखों युवाओं को नौकरी देने का वादा किया था और उस वादे को पूरा किया है। उन्होंने आमजन से निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील करते हुए ‘ट्रिपल इंजन सरकार’ की बात कही और भाजपा को मजबूत करने का आह्वान किया।रोड शो में उमड़ी कार्यकर्ताओं और आमजन की भीड़मुख्यमंत्री के रोड शो में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आमजन की भी भीड़ नजर आई।

शहर की प्रमुख सड़कों पर लोग मुख्यमंत्री की एक झलक पाने और उनका स्वागत करने के लिए जुटे रहे। चुनाव से ठीक पहले अजमेर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का यह रोड शो भाजपा के चुनावी अभियान को धार देने वाला माना जा रहा है। रोड शो के दौरान कार्यकर्ताओं का उत्साह और शहर में जुटी भीड़ ने चुनावी माहौल को और गर्म कर दिया।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment